सिस्टम डेटा में क्या होता है
सेटिंग्ज़ › सामान्य › iPhone स्टोरेज में सिस्टम डेटा एक ग्रे ब्लॉक के रूप में दिखता है। इसमें स्ट्रीमिंग और ब्राउज़िंग का कैश, लॉग, अस्थायी फ़ाइलें और वे रिसोर्स होते हैं जो iOS बैकग्राउंड में डाउनलोड करता है।
यह बढ़ता क्यों है
म्यूज़िक और वीडियो स्ट्रीमिंग, चल रहे डाउनलोड और हाल के अपडेट — सब इसमें जुड़ते हैं। जगह की ज़रूरत पड़ने पर iOS इन्हें साफ़ करता है, इसलिए इसका साइज़ घटता-बढ़ता रहता है।
इसे छोटा कैसे करें
- अपना iPhone रीस्टार्ट करें।
- अगर आप बहुत ब्राउज़ करते हैं, तो सेटिंग्ज़ › ऐप्स › Safari खोलें और हिस्ट्री और वेबसाइट डेटा साफ़ करें पर टैप करें।
- जो ऐप्स स्ट्रीम या डाउनलोड करते हैं, उनमें कैश या ऑफ़लाइन डाउनलोड साफ़ करें।
- कुछ गीगाबाइट खाली रखें ताकि iOS अपनी फ़ाइलें संभाल सके।

